32.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT जिला परिषद को आज मिलेगा चेयरपर्सन

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में जिला परिषद को 3 महीने बाद आज चेयरपर्सन मिल जाएगा.. अब यह लगभग तय हो गया है कि वार्ड 13 की जिला पार्षद कुराड़ निवासी काजल देसवाल चेयरपर्सन बनेंगी.. 6 मार्च को 17 में से 13 पार्षदों ने भाजपा की ज्योति शर्मा को चेयरपर्सन पद से हटा दिया था.. उसके बाद लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा की एक और हार से बचने के लिए चेयरपर्सन का चुनाव नहीं करवाया गया..

चेयरपर्सन को पद से हटाने के लिए पार्षदों को हाईकोर्ट में जाना पड़ा.. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर 6 मार्च को बैठक बुलाई गई.. इसके बाद जब प्रशासन ने चेयरपर्सन चुनाव की तिथि तय नहीं की तो पार्षद एक बार फिर हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने जवाब मांगा तो 7 जून की तिथि तय हुई.. 27 दिसंबर 2022 को ज्योति शर्मा चेयरपर्सन बनीं.. तब उन्होंने जेजेपी समर्थित वार्ड-13 कुराड़ की जिला पार्षद काजल देसवाल को 9-7 मतों से हराया था..चूंकि एक साल से पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता.. इसलिए एक साल पूरा होने के बाद 25 जनवरी 2024 को 12 पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शादी के बाद की पहली होली बन गई आखिरी, रंग छुड़ाने बाथरूम मे नहाने गए पति-पत्नी मौ*त

Voice of Panipat

PANIPAT:- खूद को तहसीलदार बताकर बस में की दोस्ती, नशिला ड्रिंक पिलाकर युवक से लूटे 50 हजार

Voice of Panipat

PANIPAT:- अनजान युवक को नहर में डूबता देख, कूदा युवक, खुद भी डूबा

Voice of Panipat