34 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत :- 8 महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी के साथ कहासुनी होने पर पति ने उठाया ये कदम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के पसीना रोड पर युवक ने होली के दिन सुसाइड कर लिया.. दरअसल, युवक की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई थी.. झगड़ा कर पत्नी चली गई थी.. पति ने कमरे पर पंखे पर ही कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.. घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब युवक का साढू उसके कमरे पर गया.. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.. पुलिस ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल भिजवा दिया.. जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया..

जानकारी देते हुए भाई अनुराग ने बताया कि वह मूल रुप से बिहार का रहने वाला है.. वे तीन भाई और एक बहन है.. सबसे बड़ा भाई अभिषेक था.. जोकि पानीपत में पसीना रोड पर किराए के कमरे में रहता था.. उसकी 8 महीने पहले ही आंचल के साथ शादी हुई थी.. दोनों पानीपत रहते थे.. दोनों के बीच आपसी कहासुनी रहती थी.. होली के दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.. जिसके बाद आंचल झगड़ा कर वहां से चली गई थी.. इसी से आहत होकर अभिषेक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- खूद को तहसीलदार बताकर बस में की दोस्ती, नशिला ड्रिंक पिलाकर युवक से लूटे 50 हजार

Voice of Panipat

परी बिश्नोई को मिलेगा हरियाणा कैडर, सरकार ने जारी की NOC,भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई की मंगेतर हैं परी

Voice of Panipat

Haryana पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 साल बाद बदले गए CID चीफ

Voice of Panipat