September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में पूर्व MLA के घर 5 करोड़ और विदेशी हथियार बरामद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के पूर्व इनेलो MLA दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने बड़ी बरामदगी की है.. ED ने गुरुवार को रेड की थी.. इसके बाद शुक्रवार को बताया कि इनके ठिकानों से अब तक 5 करोड़ रुपए कैश मिल चुका है.. इसके अलावा 3 गोल्ड बिस्किट, विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें, विदेश में बनाई कई संपत्तियों के कागजात, 4 अवैध विदेशी राइफलों समेत अन्य चीजें बरामद की गईं..

एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने गुरुवार को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी.. यमुनानगर में ED ने दिलबाग सिंह के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर तलाशी ली.. उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची.. संजीव गुप्ता खनन और प्लाईवुड कारोबार में दिलबाग सिंह के साथ पार्टनर हैं और इंद्रपाल से रिश्तेदारी है.. उनके संतपुरा रोड स्थित घर पर रेड हुई.. गुरबाज सिंह पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं.. उनके माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापेमारी हुई.. ED की टीमें गुरुवार की सुबह खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल पहुंची थीं.. इस दौरान लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे.. कांग्रेस MLA पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

झकास एक्टर के तौर पर अनिल कपूर को मिली थी पहचान, प्रोड्यूसर से दोगुनी फीस की करने लगे थे मांग.

Voice of Panipat

HARYANA:- छात्रों की हो गई बल्ले- बल्ले, अब 150 KM तक मिलेगी बस पास की सुविधा

Voice of Panipat