September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में महिला चोरो का गिरोह सक्रिय, ले गई लाखो का सामान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जाटल रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई.. बीती रात 3 महिलाएं और एक बच्चा दुकान से बाहर आए.. दुकान का शटर उखाड़ा.. इसके बाद बच्चा भीतर गया और शटर के नीचे से कपड़े बाहर फेंकता रहा.. करीब 30 हजार कैश और 4-5 लाख कीमत के कपड़े कट्टों में भरकर आरोपी वहां से फरार हो गए.. वारदात CCTV में कैद हो गई.. जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई..

*पुलिस पहुंचने के बाद दुकानदार ने उठाया शटर*

जानकारी देते हुए हिमांशु मित्तल ने बताया कि वह जाटल रोड का रहने वाला है.. उसकी यहां रोड पर ही मित्तल क्लॉथ हाउस के नाम से लेडीज सूट की दुकान है.. दुकान को सोमवार रात को वह अच्छी तरह बंद कर घर चला गया था.. सुबह करीब 10 बजे दुकान पर आया, तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था.. शटर के नीचे से झांक कर भीतर देखा तो सामान बिखरा हुआ था.. जिससे उसे चोरी का आभास हुआ.. इसके बाद उसने स्थानीय दुकानदारों को मौके पर बुलाया.. साथ ही पुलिस को सूचित किया.. पुलिस के पहुंचने के बाद शटर को पूरा उठाकर भीतर घुसे..

*CCTV में 3 महिलाएं और एक बच्चा दिखा*

इस दौरान दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरों को चेक किया.. कैमरों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा दुकान के बाहर आए.. यहां उन्होंने दुकान का शटर उखाड़ा.. इसके बाद तीनों महिलाएं प्लास्टिक के कट्‌टे लेकर बाहर बैठी रहीं.. बच्चा दुकान के भीतर गया..

*35 मिनट में वारदात को दिया अंजाम*

इसके बाद वह कपड़ों को शटर से बाहर की ओर फेंकता रहा.. महिला उन कपड़ों को उठाकर कट्‌टों में डालती रहीं.. इस तरह दुकान की अनेकों रैक से सूट उठाकर कट्‌टों में डालकर महिलाएं और बच्चा वहां से फरार हो गए.. चोर सुबह 3:40 बजे आए और 4:15 बजे चले गए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे 11 साल की लड़की लापता, शादी की नीयत से युवक ले गया अपने साथ

Voice of Panipat

HAARYANA:- ग्रुप-डी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, कैटेगरी बदलने की आखरी तिथि बढ़ी, जानिए नई तिथि

Voice of Panipat

PANIPAT में अनोखी ठगी, HOLI खेल रहे युवकों को देखना पड़ा भारी, बातों में उलझा कर ठगें 36300 रुपए

Voice of Panipat