22.1 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में टीईटी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के संबंध में अहम सूचना है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (बीएसईएच) ने एक दिन बाद यानी कि 11 नवंबर, 2023 को परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। इसलिए, जिन कैंडिडेट्स को टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। हरियाणा एचटीईटी परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सुधार विंडो 11 नवंबर से ओपन की जाएगी। अभ्यर्थी 12 नवंबर 2023 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर पाएंगे। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 24 नवंबर को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

*Haryana TET Exam की ये हैं अहम तिथि*

  • हरियाणा टीईटी पंजीकरण शुरु होने की तारीख- 30 अक्टूबर, 2023
  • हरियाणा टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि-10 नवंबर
  • हरियाणा टीईटी आवेदन पत्र में करेक्शन-11 से 12 नवंबर
  • हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 24 नवंबर
  • हरियाणा टीईटीपरीक्षा तिथि- 2 और 3 दिसंबर

जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एचटीईटी 2023 लेवल 3 परीक्षा 2 दिसंबर को और लेवल 1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे कंडक्ट कराई जाएगी।

हरियाणा टीईटी परीक्षा फॉर्म भरन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, यहां होमपेज पर मौजूद हरियाणा टीईटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र आएगा, जिसे आपको भरना होगा। संबंधित शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA रोडवेज बसों में कर सकेंगे FREE यात्रा, CM सैनी आज देंगे हैप्पी कार्ड की सौगात

Voice of Panipat

चंडीगढ़ की हरनाज संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021

Voice of Panipat

हरियाणा में दूध उत्पादक करेंगे हड़ताल, भाव बढ़ाने और मिलावटी दूध उत्पादों पर रोक की मांग

Sahab Ram