33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के 51 गांवों की 11 हजार एकड़ जमीन पर बसेगा नए शहर, जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा के 51 गांवों की 11 हजार एकड़ जमीन पर बसेगा नए शहर, जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू

New City : देश की राजधानी दिल्ली के निकट होने के कारण हरियाणा में नए शहर बसाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब हरियाणा में 11000 एकड़ जमीन पर नया शहर बसाने की योजना बनी है। इस शहर को बसाने के लिए हरियाणा के 51 गांवों की जमीन को चिन्हित किया है और जमीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह शहर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाया जाएगा और इसमें दस लाख से अधिक लोगों के आवास की सुविधा दी जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से इस शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर प्लानिंग के तहत बसाया जाएगा, ताकि वहां पर रहने वाले लोगों को हर सुविधा मिल सके। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए 40 सेक्टर बसाने की योजना तैयार भी कर ली है।

आपको बता दे कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से यह शहर फरीदाबाद व ग्रेटर फरीदाबाद के पास आसपास 51 गांवों की जमीन पर बसया जाएगा। इसके लिए 19 गांवों में 4500 एकड़ जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जहां पर इस जमीन पर 12 नए सेक्टर विकसित की जाएंगे।

नए शहर में लोगों को मिलेगी हर सुविधा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाए जाने वाले नए शहर में दस लाख लोगों को रहने की सुविधा दी जाएगी। इसमें रहने वाले लोगों को वह हर सुविधा मिलने वाली है, जो लोगों की जरूरत है। इसमें अच्छी सड़कें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मार्केट, पार्क, स्कूल, अस्पताल, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी।

इन 51 गांवों की जमीन पर बनया जाएगा नए शहर

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में नया शहर बसाने की योजना बनाई है। इसके लिए 51 गांवों की जमीन का चयन किया गया है। इसमें गाजीपुर, भांकरी, डबुआ, नचौली, पाली, भूपानी, बदरौला, तिगांव, अटाली, पन्हैड़ा बुखारपुर, जुन्हेड़ा, खुर्द, सीकरी, जाजरू, भनकपुर, खंदावली, नरहावली, लडौली, सुनपेड़, डीग, सरुरपुर सहित 51 गांवों की जमीन का प्रस्ताव है।

इन नए सेक्टरों के बनने के साथ ही फरीदाबाद के बाहरी इलाकों में भी शहरीकरण की गतिविधियां बढ़ेंगी। सिर्फ रेजिडेंशियल ही नहीं कमर्शिल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी जमीन ली जाएगी।

ट्रांसपोर्ट हब नगर भी बनाया जाएगा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से बसाए जाने वाले नए शहर में आवास के साथ ट्रांसपोर्ट नगर भी बसाया जाएगा। प्लानिंग के तहत 1,034.637 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बनया जाएगा। इसी तरह सेक्टर 132, 135, 145 में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

इसके लिए जमीन ग्रेटर फरीदाबाद में यमुना के पास लगे कुछ गांवों में चिन्हित की गई है। नए सेक्टर के लिए जमीन की डिमांड ई पोर्टल landpooling.hsvphry.org.in पर मांगी गई है। इसमें जमीन मालिक आवेदन करने के अपनी जमीन के रेट मांग सकेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर है।

Related posts

HARYANA के पूर्व CM मनोहर लाल को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी

Voice of Panipat

पानीपत का सनौली रोड बनेगा जल्द, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Voice of Panipat

शहीद मेजर आशीष का आज अंतिम संस्कार

Voice of Panipat

Leave a Comment