36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsPanipat

क्या झाइयों ने छीन ली है आपके चेहरे की खूबसूरती, तो अपनांए ये घरेलू नुस्खे

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग हो.. इसके लिए अधिकतर महिलाएं चेहरे पर मास्क, स्क्रब या पार्लर ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं.. बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बे, फाइन लाइन्स होना आम बात है, लेकिन कुछ महिलाएं चेहरे पर स्किन पिगमेंटेशन के कारण काफी लो फील करती हैं..चेहरे पर झाइयां हो, तो लुक ही खराब हो जाता है..इससे बचने के लिए स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं..

स्किन पिगमेंटेशन क्या होता है?

त्वचा पर झाइयां तब आने लगती है, जब स्किन पर मेलानिन पिगमेंट ज्यादा बनने लगता है, जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं। मेलानिन हमारी स्किन की रंगत के लिए जिम्मेदार होता है। इसके ज्यादा बनने पर स्किन पर दाग-धब्बे दिखने लगते हैं, जिसे हायर पिग्मेंटेशन कहते हैं। खासकर ये समस्या महिलाओं में होती है।

*झाइयों से बचने के लिए अपानाए ये नुस्खे*

नारियल-हल्दी:- नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.. इसे स्किन पर लगाने से स्किन सॉफ्ट के साथ-साथ बेदाग भी होती है.. नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बों से आपको राहत मिल सकती है..

सेब-पपीता:- सेब और पपीता दोनों ही चेहरे के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.. इनका गूदा निकाल मिक्स करके चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं..

आलू:- आलू का रस टैनिंग से लेकर चेहरे के दाग-धब्बे तक निकालने में फायदेमंद माना जाता है.. इसका रस निकाल कर झाइयों वाली जगह पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें.. कुछ हफ्तों में ही आपको असर दिखने लगेगा..

बेसन-नींबू:- बेसन से स्किन पर निखार आता है, इसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिला लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं.. इससे कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 5 किलो 100 ग्राम गांजा से नशा तस्कर को किया काबु

Voice of Panipat

सरकार ने कहा नो वर्क नो पे, क्लर्कों ने कहा हड़ताल जारी रहेगी

Voice of Panipat

हरियाणा में हो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 ! रोहतक से उठी बड़ी मांग , राष्ट्रपति तक पहुंचेगा ज्ञापन

Voice of Panipat