32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

सरकार ने कहा नो वर्क नो पे, क्लर्कों ने कहा हड़ताल जारी रहेगी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में पे-स्केल बढ़ाने की मांग कर रहे क्लर्कों का हड़ताल के दिनों का वेतन कटेगा… इसे लेकर सरकार की ओर से नो वर्क, नो पे का आदेश जारी कर दिया है… बुधवार को क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के साथ सरकार की वार्ता बेनतीजा रही थी और अगले सप्ताह फिर मीटिंग करने की बात हुई थी…

वीरवार दोपहर बाद सरकार ने काम नहीं तो वेतन नहीं का आदेश जारी कर दिया… सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत तंवर व महासचिव कर्ण सिंह मोगा ने कहा कि पीछे नहीं हटेंगे,हड़ताल जारी रहेगी… वहीं क्लर्कों का कहना है कि सरकार चाहे वेतन काटे या फिर जेल में डाले… मांग माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगी… बता दें कि क्लर्क अपना वेतन 35,400 करने की मांग को लेकर 5 जुलाई से हड़ताल पर हैं….

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, विभागाध्यक्ष, सभी मंडलायुक्त, उपमंडल अधिकारी और सभी खजाना अधिकारी को पत्र भेज दिया है… जिसमें कहा गया कि कुछ श्रेणियों के कर्मचारी, मुख्य रूप से क्लर्क क्षेत्रीय कार्यालयों में कुछ समय से हड़ताल पर हैं… इससे आमजन को भारी असुविधा हो रही है… इसलिए सरकार ने “नो वर्क, नो पे का फैसला लिया है… सभी डीडीओ को आदेश दिया जाता है कि वे हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को अगले आदेश तक काम न करने के दिनों का वेतन न दे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में निकली बेरोजगारों की बारात, ग्रुप- C में जॉइनिंग की मांग

Voice of Panipat

इन राज्यों में 2.30 के बाद खुले रहेंगे बैंक

Voice of Panipat

HARYANA POLITICS-विधानसभा चुनावों की हारी हुई सीटों पर मंथन में जुटी BJP

Voice of Panipat