28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

आज HARYANA के इन 10 जिलों में हो सकती है बारिश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में आज से फिर बारिश होने के आसार हैं.. मौसम विभाग ने 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.. वहीं उत्तर हरियाणा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.. जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं.. वहीं मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने की आशंका जताई है.. वहीं मानसून सीजन में अब तक 44% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। 1 जून से अब तक सूबे में 337.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है.. आपको बता दे कि हरियाणा के 5 जिलों के अलावा अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद जिलों को भी अलर्ट पर मौसम विभाग ने रखा है..

हालांकि हरियाणा में अभी तक अगस्त में सामान्य से 49% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूबे में 1 अगस्त से अब तक 22.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 43.7 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी वजह मानसून टर्फ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तहलटियों की तरपु बढ़ना है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कुछ देर पहले दोनो भाई थे साथ, पलभर में बड़ा भाई हो गया दूर

Voice of Panipat

HARYANA:- परिवार जा रहा था घुमने के लिए रिश्तेदारी में, रास्ते में गाड़ी पर अचानक गिरा पेड़

Voice of Panipat

HARYANA ग्रुप-D भर्ती EXAM का शेड्यूल जारी, 21-22 अक्टूबर को 2 सत्र में परीक्षा

Voice of Panipat