30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

जानिए सीमा हैदर और सचिन की सच्ची लव स्टोरी के बारे में

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार की कहानी इन दिनों भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है….. उसके बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक दिख रहा है। लेकिन ऐसा क्यों? वह कौन है? क्या ये सचमुच एक सच्ची प्रेम कहानी है, या कुछ और….. पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां सीमा हैदर के मामले को लेकर पूरी तरह से छान बिन कर रही हैं। हाल ही में पाकिस्‍तानी जासूस होने की आशंका में सीमा को गिरफ्तार किया गया था…..लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनो की ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इस गेमिंग एप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज कर लिए….. इसके बाद पाकिस्‍तान की रहने वाली महिला सीमा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत खिंची चली आई…. इसके बाद सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली। देखने से ऐसा लगता है कि उसकी उम्र करीब 30 साल है और उसका भारतीय पार्टनर करीब 25 साल का है….

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है…..यह कॉल 12 जुलाई को आई थी… बताया गया कि फोन करने वाले ने शुद्ध उर्दू में बात की और कहा कि 2008 के मुंबई हमलों की तरह एक आतंकवादी हमला होगा, जब लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 सदस्यों ने 12 समन्वित गोलीबारी और बम विस्फोट किए थे…. पूरे मुंबई में चार दिनों तक चले हमलों में कम से कम 166 लोग मारे गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमकी भरे कॉल की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है….. और अपराध शाखा की एक टीम को भी जांच में लगाया गया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले पाकिस्तान के एक गिरोह ने सीमा का सिर कलम करने की धमकी दी थी। इसके बाद सीमा हैदर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है….

जानकारी के मुताबिक, सीमा और सचिन की मुलाकात वर्ष 2019 में कोरानाकाल के दौरान हुई थी। दोनों की बातचीत पबजी खेलने के दौरान ऑनलाइन हुई और वह घंटों एक-दूसरे से बात करते थे। करीब चार महीने के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नबंर दे दिया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे…..जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन दोनों के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दिनोंदिन सीमा हैदर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट में फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं….सीमा के इंस्टाग्राम अकाउंट में सचिन के साथ बनाए गए रोमांटिक वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वो दोनों फिल्म गदर से काफी प्रेरित थे, जिसकी कहानी एक भारतीय पुरुष और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सरहद पार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है…..

चार जुलाई को सीमा अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था….. वहीं, सचिन और उसके पिता को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया….. कि सचिन उसका इस साल मार्च से ही पति बन चुका था…. दोनों ने काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की थी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नशे की हालत में जब युवती को बाहर जाने से किया मना, युवती ने उठाया बड़ा कदम.

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा, 4 बाइक, 2 स्कूटी, 15 हजार बरामद

Voice of Panipat

Panipat में ग*न पॉइंट पर लूटी बाइक, बाइक रुकवाकर चालक पर तानी पि*स्तौल

Voice of Panipat