September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

3 महीने की गर्भवती महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या , जानिए क्या थी वजह

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता);- रोहतक के जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या  कर ली. महिला तीन महीने की गर्भवती थी. वह मंगलवार को उपचार के लिए अकेली पीजीआई आई थी यहां से वह सीधे कंहेली रोड के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई इसके बाद उसने बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी. ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई|

सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. मामले के अनुसार, सनसिटी निवासी 35 वर्षीय सुमन दोपहर के समय पीजीआई में चेकअप के लिए आई थी. वह तीन महीने की गर्भवती थी. पीजीआई में डॉक्टर को दिखाने के बाद वह अचानक कंहेली रोड पर पहुंची इसी दौरान उसने सामने से गुजर रही बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे आकर आत्महत्या कर ली. ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास से गुजर रहे लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी को जानकारी दी. मौके पर आई जीआरपी ने शव के पास एक पर्ची बरामद की। जिसमें महिला का पता लिखा हुआ था. पुलिस ने महिला के परिजनों को मामले की सूचना दी|

महिला का पति दिनेश पानीपत थर्मल पावर कार्पोरेशन में कार्यरत है . महिला ने आत्महत्या किस वजह से की, अभी इसके बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है. जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में रिश्तेदार बनकर साइबर ठग ने लगाया 10 लाख का चुना

Voice of Panipat

PANIPAT:- पानी की बोतल लेने के लिए उतरा गाड़ी से, सामने से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर, उसके बाद

Voice of Panipat

पानीपत:- मांडो गांव में कावड़िए की संदिग्ध मौत, दुकान के बाथरूम में पड़ा मिला शव..

Voice of Panipat