34.7 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

यूक्रेन से छात्र लौटा पानीपत मे, धरती चूमकर किया भगवान का धन्यवाद

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। ऐसे में यूक्रेन में पढ़ाई करने गए या काम करने गए भारतीय नागरिकों के परिजनों को उनकी चिंता सता रही है और उनको इंडिया वापस बुलाना चाहते हैं। हाल ही में यूक्रेन से पानीपत का छात्र अनिल वापस शहर में लौटा है। यहां आने के बाद उसने पहले धरती को चूमकर भगवान का शुक्रिया किया। यहीं नहीं यूक्रेन में रह रहे भारतीय दोस्तों से वीडियो कॉल पर उनका हाल चाल जाना।

पानीपत लौटे छात्र अनिल ने बताया सभी भारतीय नागरिक और छात्र स्वदेश लौटना चाहते हैं, क्योंकि वहां पर रह रहे छात्रों की आर्थिक स्थिति अब बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। फ्लाइट का रेट डबल से ट्रिपल हो चुका है। इसकी वजह से छात्र भारत नहीं लौट पा रहे हैं। अनिल के भाई रवि वर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्होंने यूक्रेन के हालात बिगड़ने की खबर देखी तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई और उन्हें अपने भाई की चिंता सताने लगी। इसके बाद उन्होंने आनन-फानन में उनके वापस भारत आने की टिकट बुक करवाई और पानीपत अपने घर बुला लिया। उन्होंने कहा कि उनका भाई पढ़ाई तो बाद में भी कर सकता है, लेकिन जान है तो जहान है। साथियों ने भारतीय सरकार से अपील की है कि जो बच्चे वहां पर रह रहे हैं, उन सभी की फाइनेंशियल कंडीशन ठीक नहीं है, इसलिए सरकार द्वारा यूक्रेन से आने वाले बच्चों के लिए सस्ते रेटों पर टिकट मुहैया करवाई जानी चाहिए, ताकि वह भी वापस अपने वतन लौट सकें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जोमेटो से 100 रूपये का खाना मंगवाने पर लगी 40 हजार की चपत, पढिए मामला.

Voice of Panipat

बदमाशों ने कोर्ट में गवाह पर किया जानलेवा हमला, मचा हड़कंप, पढिए मामला

Voice of Panipat

हरियाणा में 8 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द , 2 रेगुलेट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat