28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, दहेज लोभियों से परेशान महिला ने की आत्मह*त्या

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत जिले से एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। पानीपत के समालखा कस्बे की आदर्श कॉलोनी में एक 22 साल की महिला ने दहेज लोभी ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास निगल लिया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। आज परिजनों के बयानों के आधार पर समालखा थाना पुलिस ने पति, सास, ननंदों समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अब आपको पूरा मामला बताते हैं। मामले की जानकारी देते हुए रमेश कुमार ने बताया कि उसकी भांजी आरती (22) की डेढ साल पहले सोनीपत के गांव फरमाणा निवासी आकाश के साथ हुई थी। मामा का कहना है उन्होंने शादी के वक्त अपने हिसाब से ज्यादा ही खर्च किया था। ससुराल जनों ने करीब एक वर्ष बाद से ही उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करनी शुरु कर दी थी। वे दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। करीब 2 माह पहले आरती प्रताड़ना से परेशान हो गई। जिसके चलते उसे मायका ले आए थे। मायका लाने के बाद भी ससुरालियों के ताने निरंतर जारी थे। इन सब से परेशान होकर आरती ने सोमवार सुबह सल्फास निगल लिया। जिसकी देर रात 12 बजे बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरती 5 माह के बेटे की मां थी।पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में ज्वेलर से लुटा करीब 3 करोड़ का सोना..बेटे पर तानी पिस्टल..!

Voice of Panipat

पानीपत मे बढ़ता CRIME, एक ओर हुई हत्या, हमलावर फरार

Voice of Panipat

PANIPAT में शादी के बाद बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, जानिए क्यों

Voice of Panipat