31.8 C
Panipat
August 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

युवती द्वारा 12 लोगों के खिलाफ यौन शोषण समेत लगाए कई आरोप निकले झूठे, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के जींद का है। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण और धोखाधडी के केस को झूठा मिलने पर आरोप लगाने वाली महिला फंस गई है। महिला थाना पुलिस ने युवती और इसके 3 परिजनों के खिलाफ मानहानि, SC/ST एकट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

जींद के सफीदों निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में 6 नवंबर, 2020 को गांव पिपलथा की एक युवती ने 12 लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में केस दर्ज कराया था। उसका नाम भी एफआईआर में था।

युवती के आरोपों की जांच हुई तो उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं। झूठे आरोपों के चलते उसकी समाज में बदनामी हुई और उसकी छवि भी धूमिल हुई। साजिश में युवती के पिता और भाई भी शामिल थे। महिला थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर युवती, उसके पिता जिले सिंह, भाई संदीप के खिलाफ मानहानि और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोनीपत:- कावड़ लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत..1 घायल

Voice of Panipat

21 वें दिन भी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर का धरना प्रदर्शन जारी, सौंपा ज्ञापन

Voice of Panipat

पानीपत में पकड़ा झोलाछाप डॉक्टर, बिना डिग्री के घर में चला रहा था अस्पताल

Voice of Panipat