Katha vachak Fees: भारत में ऐसे कई प्रसिद्ध कथावाचक हैं, जिनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। इन कथावाचकों की कथा को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ जाती है।
देश ही नहीं विदेशों में भी इनकी चर्चा है और अक्सर सोशल मीडिया पर भी ये छाए रहते है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये मशहूर कथावाचक एक कथा के लिए कितनी फीस लेते है ? तो चलिए आज हम आपको बताते है भारत के 3 ऐसे मशहूर कथावाचकों के बारें में जिनकी एक कथा की फीस ही लाखों में है।
पहले नंबर पर है अनिरुद्ध आचार्य
इनमें सबसे पहला नाम अनिरुद्ध आचार्य है। अनिरुद्ध आचार्य की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी मशहूर है। आए दिन उनके कई वीडियोज वायरल होते रहते है। वहीं उनकी कथा को सुनने के लिए भी भीड़ उमड़ जाती है। उनकी फीस की बात करें तो वह एक कथा करने के लिए मोटी फीस लेते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरी भागवत कथा (7 से 8 दिन) के लिए इनकी फीस लगभग 13 से 18 लाख रुपये के बीच है।
देवकीनंदन ठाकुर
इस लिस्ट में दूसरा नाम देवकीनंदन ठाकुर का है। उनकी कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कथा के लिए वह करीब 12 से 15 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। बताया जाता है कि देवकीनंनद ठाकुर महज 6 साल की उम्र में ही वृंदावन चले गए थे। जहां उन्होंने ब्रज की रासलीला मंडली व धार्मिक ग्रंथों से जुड़कर अध्ययन शुरू किया, और फिर 13 साल की उम्र तक उन्होंने श्रीमद्भागवत पुराण कंठस्थ कर लिया था।
जया किशोरी लेती है इतनी फीस
तीसरा नाम जया किशोरी का है। मधुर आवाज और कथाओं के लिए मशहूर जया किशोरी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जया किशोरी की कथा और भजन को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंचते है। सोशल मीडिया पर भी काफी लोग उन्हें फॉलो करते है। रिपोर्ट्स के अनुसार जया किशोरी की एक कथा की फीस करीब 10 लाख रुपये बताई जाती है।

