30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA में फिर बढ़े Petrol- Diesel के दाम, पढिए लिस्ट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- तेल कंपनियों ने बुधवार पेट्रोल और डीजल के नए कीमत जारी कर दी हैं। आज हरियाणा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को प्रदेश में नौ पैसे बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल की कीमत 95.39 रुपये प्रति लीटर और 8 पैसे की बढ़ोतरी के साथ डीजल 86.61 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के कैथल जिले में सबसे ज्यादा पेट्रोल 41 पैसे और डीजल में 39 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 नवंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। चंडीगढ़ में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.23 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 80.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर रोज सुबह 6 बजें बदलाव किया जाता है। विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत क्या है , इस आधार पर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया जाता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत के रेलवे स्टेशन पर पुलिस को मिले 2 लावारिस बैग

Voice of Panipat

Haryana Roadways: हरियाणा के सिरसा से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखें समय सारिणी

Sahab Ram

Haryana Police ने 13 मोस्ट वांटेड बदमाशों की जारी की list, सूचना देने वाले को मिलेगे 5 लाख तक

Voice of Panipat