September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के जींद जिले के नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ भजन सिंह ने कहा कि सुबह लगभग पांच बजे बिजली निगम की टीम शास्त्री नगर में बिजली चोरी करने वाले लोगों को पकड़ने गई थी।

जब टीम शास्त्री नगर में पहुंची तो उस दौरान गली में शिवा, भभुती, राम, काला, टिंकू व विक्की सहित अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज किया और हाथापाई पर उतर आए। कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पत्थर मारकर सरकारी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है। टीम ने निगम के कर्मचारी जयपाल, अंग्रेज फोरमैन, संदीप व पुलिसकर्मी जगदीश, अनिल कांस्टेबल भी शामिल थे। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोने की कीमत में आई तेजी, जानें आपके शहर में आज क्या है Gold का रेट

Voice of Panipat

Haryana: हिसार HAU में लगेगा रबी कृषि मेला, किसानों को मिलेगी उन्नत बीजों और मशीनों की सटीक जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा में सभी जिले के DC को आदेश, बिना इजाजत नही जा सकेंगे जिले से बाहर, देखिए आदेश

Voice of Panipat