33.2 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsPanipatPanipat PoliticsPolitics

करनाल के बाद अब पानीपत में होगी किसान महा-पंचायत.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर और करनाल व अन्य जिलों में महापंचायत होने के बाद 26 सितंबर को पानीपत के अनाज मंडी में भी किसान महापंचायत होगी। इसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इसके लिए बुधवार को अनाजमंडी का दौरा किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेेश अध्यक्ष रतनमान ने बुधवार को किसान महापंचायत की तैयारियों को पहले पानीपत टोल धरना स्थल पर बैठक की। भाकियू के पदाधिकारियों, संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी के सदस्यों और जिले भर से आए हुए किसानों की सहमति से किसान महापंचायत के लिए पानीपत की नई अनाज मंडी का स्थान तय किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसान महापंचायत को लेकर 17 सितंबर को पानीपत के किसान भवन में बैठक होगी। इसमें भाकियू के अलावा जिले भर के किसान एवं पानीपत की विभिन्न खापों के प्रधान भी शामिल होंगे।

महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों की संख्या का अंदाजा नहीं है। चार से पांच जिलों के किसानों का आना निश्चित है, इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। इसके लिए अनाजमंडी का चयन किया गया है। जहां रतनमान, प्रदेश अध्यक्ष भाकियू कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। किसान महापंचायत को लेकर 17 सितंबर को सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। जहां सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे किसान महापंचायत को सफल बनाया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के खिलाड़ियों ने जिमनास्टों नेशनल गेम्स में जीता 11 मैडल

Voice of Panipat

हरियाणा के CM सैनी की उपचुनाव के खिलाफ याचिका खारिज, 25 मई को होगी वोटिंग

Voice of Panipat

रेलवे यात्रियों को राहत, एक्‍सप्रेस ट्रेनों को हरी झंड़ी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल को लाभ

Voice of Panipat