36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के CM सैनी की उपचुनाव के खिलाफ याचिका खारिज, 25 मई को होगी वोटिंग

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार (Haryana Government) को बड़ी राहत देते हुए.. करनाल विधानसभा सीट के उपचुनाव को चुनौती देने वाली याचिका रद्द कर दी है.. याचिका के रद्द होने के साथ उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है.. हालांकि अभी यह फैसला एक जनहित याचिका पर हुआ है.. यह फैसला एक जजपा नेता की याचिका पर हुआ है। एक याचिका पर लंच के बाद सुनवाई होनी है.. बीते कल हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.. इस सीट पर 25 मई को उपचुनाव होना हैं.. बीजेपी ने हरियाणा सीएम नायब सैनी को यहां से कैंडिडेट बनाया है..

HighCourt में एक जनहित याचिका दाखिल कर हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम होने की दलील देते हुए चुनाव रद्द करने की मांग की गई थी… इस याचिका में बीते दिनों आए.. महाराष्ट्र के अकोला उपचुनाव को रद्द  करने के लिए मुबंई HighCourt  की नागापुर बैंच के फैसले को आधार बनाया गया है.. वहां पर विधानसभा कार्यकाल एक साल से कम होने के चलते उपचुनाव रद्द करने का आदेश जारी किया गया था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गमला टूटने की रंजिश में मारपीट, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला को भी पीटा..

Voice of Panipat

HARYANA:-संदिग्ध हालत मे महिला लापता, दोपहर को निकली काम पर लेकिन घर नही पहुंची

Voice of Panipat

पत्नी की मौत के बाद था परेशान, फांसी लगा खुद की भी जीवनलीला की खत्म

Voice of Panipat