October 20, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

दिल्ली से लुधियाना व कटरा का सफर 40-45 मिनट घटा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- नई दिल्ली से लुधियाना तक के ट्रैक पर 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद अब मालवा एक्सप्रेस से सफर 45 मिनट घट जाएगा। यह ट्रेन आंबेडकर नगर से कटरा जाती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से लुधियाना तक ही 110 की जगह 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। स्पीड 10 जून से बढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंबाला से लुधियाना के बीच दौड़ेगी। इन दोनों ट्रेनों (अप एंड डाउन) के समय में बदलाव किया गया है। पहले भी इन ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया था, लेकिन 24 घंटे के बाद ही आदेश वापस ले लिए गए थे।

जानकारी के मुताबिक स्पेशल ट्रेन संख्या 02919-20 के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन आंबेडकर नगर से पहले की तरह सुबह 11:50 बजे चलेगी और इंदौर में 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:15 पर रवाना हो जाएगी। पहले यह ट्रेन 12:15 बजे इंदौर पहुंचती थी और 12:25 बजे रवाना होती थी। इसी तरह सभी स्टेशनों पर टाइमिंग में बदलाव किया गया है। फरीदाबाद में यह ट्रेन सुबह 4:09 बजे पहुंचती थी, लेकिन अब यह ट्रेन सुबह 3:31 पर पहुंचकर दो मिनट बाद रवाना होगी। इसी तरह निजामुद्दीन में सुबह 4:36 बजे की जगह 3:54 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 4:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी और 4:35 बजे रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार नए टाइम टेबल के अनुसार सोनीपत अब 5:15 बजे, पानीपत 5:45 बजे, करनाल 6:09 बजे, कुरुक्षेत्र 6:34 बजे और अंबाला 7:33 बजे, पंजाब के सर¨हद में 8:14 बजे, खन्ना में 8:27 बजे और लुधियाना में 9:30 बजे पहुंचेगी।

नई दिल्ली से लुधियाना तक पहले यह ट्रेन पांच घंटे चालीस मिनट का समय लेती थी, लेकिन अब यह समय घटकर चार घंटे 55 मिनट का रह जाएगा। नई दिल्ली से लुधियाना तक के लिए यात्री का सफर 45 मिनट कम होगा। इसी प्रकार यह ट्रेन कटरा में पहले सायं 6:30 बजे पहुंचती थी, जबकि यह सायं को ही 5:10 मिनट पर पहुंचेगी। इस तरह इस ट्रेन से कटरा तक पहुंचने में 40 मिनट का सफर कम होगा। गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस की स्पीड भी अंबाला से लुधियाना तक 130 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। इस ट्रेन का रूट दिल्ली की बजाय वाया निजामुद्दीन, गाजियाबाद, सहारनपुर होते हुए अंबाला है। इसलिए इस ट्रेन की स्पीड अंबाला से लुधियाना के बीच ही बढ़ाई जाएगी।

पहले यह ट्रेन रात 12:45 बजे अंबाला पहुंचकर दस मिनट बाद रवाना होती थी। अब यह ट्रेन सुबह 7:10 बजे आएगी और दस मिनट बाद रवाना होगी। पहले यह ट्रेन लुधियाना में 2:35 बजे पहुंचती थी, जो अब रात 8:55 बजे पहुंचेगी। ऐसे में अंबाला से लुधियाना तक पहले जहां एक घंटा चालीस मिनट लगते थे, जबकि अब एक घंटा 35 मिनट रहेगा।

team voice of panipat 

Related posts

अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम

Voice of Panipat

PANIPAT मे पार्षद के घर मे हुई चोरी, 3 घंटे के लिए परिवार गया था बाहर

Voice of Panipat

इस बैंक में एक हफ्ते में हुई दूसरी बार चोरी की वारदात, खाली लौटे बदमाश

Voice of Panipat