34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatWEATHER

HARYANA के 45 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हरियाणा के 22 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से ही इन जिलों के 45 शहरों में बारिश का दौर शुरू हो गया है..इन शहरों में बादल छाए हुए हैं.. यहां गरज-चमक के साथ मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं.. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना है.. दोपहर तक इन सभी जिलों में कैथल, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, भिवानी, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद , फतेहाबाद, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, राडौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, भनलोखेरर, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, पेहोवा, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं..

हरियाणा में अब मानसून विदाई की ओर है, ऐसे में बारिश की संभावनाएं अब सिर्फ 25 सितंबर तक ही हैं.. मौसम विभाग के अनुसार 25 से पहले ही कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।..मौसम विभाग की इस घोषणा को लेकर धान के काश्तकारों ने राहत की सांस ली है। इसका कारण है कि इस समय किसान अपनी धान की तैयार फसल को काटने में लगे हुए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब जिलों में डोनेट होने वाले ब्लड का रखा जाएगा हिसाब

Voice of Panipat

Personal Loan के EMI से हो गए है परेशान, तो EMI को कम करने के लिए Follow करे ये टिप्स

Voice of Panipat

हरियाणा विजिलेंस रेड की जानकारी लीक

Voice of Panipat