31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: इन 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

देशभर में इन दिनों मानसून सक्रिय है। इस वजह से राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और पश्चिम बंगाल तक तेज बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। कल 26 अगस्त को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त को भारत के 23 राज्यों दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मेघालय, कर्नाटक का दक्षिणी अंदरूनी और तटीय हिस्सा, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 80 Kmph की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि ऐसे मौसम में समुद्र के अंदर जाना भी खतरनाक हो सकता है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

Weather Alert: हरियाणा में जारी रहेगा बारिश का दौर, देखें अगले 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

अगले 24 घंटों में इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

Sahab Ram

Haryana में मौसम को लेकर बड़ी Update, जाने कब बरसेंगे बादल

Voice of Panipat