30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
India News

DA hike : CPI-IW डाटा से बड़ा संकेत! डीए से कर्मचारियों की जेब होगी भारी, जानें किसे कितना मिलेगा फायदा

DA hike CPI-IW डाटा से बड़ा संकेत! डीए से कर्मचारियों की जेब होगी भारी

त्योहारी सीजन शुरू होते ही केंद्र व राज्यों के कर्मचारी महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ने का इंतजार कर रहे है। इसमें कई राज्यों द्वारा डीए को बढ़ा दिया है। एक दम सबसे ज्यादा डीए की बढ़ोतरी तेलंगाना सरकार की तरफ से की गई है, लेकिन अन्य राज्य फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों के डीए के बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।

क्योंकि जिन राज्यों में फिलहाल डीए बढ़ा है, उनका पहले ही कई-कई डीए की किस्त बकाया था, लेकिन हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों के सरकार द्वारा डीए की बढ़ोतरी केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीए के आसपास ही चल रही है। अक्सर देखा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा डीए की बढ़ोतरी करते ही इन राज्यों की सरकार द्वारा भी कर्मचारियों को डीए के रूप में नया तोहफा दे दिया जाता है।

हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीए पर फैसला लिया जाएगा, लेकिन इस बैठक में ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब केंद्रीय कर्मचारी जल्द ही महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे है। माना जा रहा है कि इस बार जिस दर से महंगाई बढ़ी है, उसके हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार 3 प्रतिशत का का डीए की बढ़ोतरी कर सकती है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। तीन प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद यह 63 प्रतिशत हो जाएगा। जहां पर कर्मचारियों को जुलाई माह से बढ़ा हुआ डीए के साथ एरियर मिलेगा और ऐसे में कह सकते है कि कर्मचारियों की डीए से जेब गर्म होने वाली है।

CPI-IW डाटा के हिसाब से 3 प्रतिशत बढ़ेगा डीए

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा डीए की बढ़ोतरी CPI-IW डाटा के हिसाब से दिया जाता है। अगर जून माह के CPI-IW डाटा की बात की जाए तो यह 151.90 अंक था। ऐसी डाटा को हिसाब मानकर ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाएगी, क्योंकि यह डीए जुलाई माह से लागू होना है।

विशेषज्ञों के अनुसार CPI-IW डाटा 151.90 अंक है तो इस हिसाब से डीए बढ़ोतरी का आंकड़ा 63.75 प्रतिशत के आसपास होता है। ऐसे में सरकार कर्मचारियों के डीए में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है और कर्मचारियों के डीए के रूप में जेब भारी होने वाली है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को डीए दीपावली से पहले मिलने की उम्मीद है।

63 प्रतिशत डीए होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे 7वें वित्त आयोग के हिसाब से अगर 18000 रुपये है। उनको इस समय हर महीने 10,800 रुपये डीए मिलता है। 63 प्रतिशत डीए होने पर उन्हें 11340 रुपये महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। ऐसे में इन कर्मचारियों को प्रत्येक माह 540 रुपये ज्यादा वेतन मिलने वाला है। अगर किसी कर्मचारी का वेतन 25000 रुपये है। इन कर्मचारियो को प्रति माह 15000 रुपये डीए मिलता है। 63 प्रतिशत डीए होने पर हर महीना इस ग्रे पे के कर्मचारियों को 750 रुपये का फायदा हो सकता है।

Related posts

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज पेश करेंगे बजट

Voice of Panipat

पानीपत के 13-17 सैक्टर में मनाया जाएगा तीज उत्सव, 20 हजार से अधिक महिलाएं लेंगी भाग

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Voice of Panipat

Leave a Comment