24.3 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

अगले 24 घंटों में इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

UP WEATHER UPDATE : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। एक नया सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के साथ ोालवर्ष्टि देखने को मिलेगी।

बता दे की प्रदेश में अक्टूबर की शरुवात से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीँ एक बार फिर से कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मानसून के बाद पहली बारिश

राज्य में मानसून के बाद की बारिश का पहला दौर शुरू हुआ। राजधानी लखनऊ में 7 अक्टूबर तक बादल छाने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के अंत तक जिले में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गोरखपुर में सोमवार को 14.2 मिमी और आजमगढ़ में 10.0 मिमी बारिश हुई। आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश ( UP HEAVY RAIN ALERT) होने की संभावना है। इसका असर पश्चिमी यूपी में महसूस किया जाएगा।

११ अक्टूबर तक बारिश

साथ ही, यह चरण विभिन्न क्षेत्रों में 11 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। इससे राज्य भर में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की प्रभावी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश ही नहीं बल्कि लखनऊ समेत कई जिलों में ओलावृष्टि ( HAILSTROM) भी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक राज्य भर में बादल छाए रहने, बारिश और गरज के साथ बौछारें ( STROM) पड़ने का अनुमान जताया है।

Related posts

HARYANA के 30 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत 25 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

ख़ुशख़बरी! गेहूं और सरसों की बिजाई में हरियाणा के किसानों को नहीं आएगी दिक्कत, मिलेगा 7.50 लाख एमटी खाद

Sahab Ram

Leave a Comment