31.4 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की 12वीं किश्त जारी, CM सैनी ने10.10 लाख लाभार्थियों के खातों में 212 करोड़

HARYANA NEWS: हरियाणा से इस वक्त की अब्दी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश की महिलों को सीएम सैनी ने आज बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी के लिए बता दे की 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में अभी अभी राशि जारी की है।

जारी हुए 212 करोड़ 16 लाख

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में आज केबिनेट की मीटिंग थी। इसे समय सीएम सैनी ने कई बड़ी योजनों का एलान किया है। मिडिया से रूबरू होते हुए सीएम सैनी ने बताया कि बैठक में कई जनहित और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किश्त जारी की, वहीं 10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि डाली गई।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना

हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है। वहीँ ख़ुशी की बात ये है की सरकार ने आज इसकी बाहरवीं क़िस्त जारी कर दी और इसका दायरा भी बड़ा दिया है। जिसके बाद प्रदेश में और अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने वाला है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 12वीं किस्त जारी की गई।10 लाख 10 हजार लाभार्थी बहन-बेटियों के खातों में 212 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि डाली गई। इसे मिलाकर अब तक 12 किस्तों में कुल 2,466 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। योजना के दूसरे चरण में 2 लाख 57 हजार 147 बहन-बेटियों ने अपना पंजीकरण करवाया।

मंत्रिमंडल ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र परिवारों की वार्षिक आय सीमा 1.80 लाख रुपए करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, तीन विशेष श्रेणियों के लिए आय सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दी गई है।

इन श्रेणियों में वे माताएं शामिल हैं, जिनके बच्चों ने 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा, जिनके बच्चों ने कक्षा 1 से 4 तक निपुण भारत मिशन के निर्धारित मानकों के अनुसार कक्षा स्तर की दक्षता हासिल की हो, उन्हें भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है। तीसरी श्रेणी में वे माताएं शामिल हैं, जिनके बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण की स्थिति से उबरकर सामान्य स्वास्थ्य स्थिति में आ गए हों।

Related posts

ओपी चौटाला की रसम पगड़ी शुरू, बड़ी बहू ने तेरहवीं की रस्में निभाईं

Voice of Panipat

जीएसटी संग्रह के मामले में हरियाणा देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल, जानिए डिटेल्स

Voice of Panipat

खेत में मिला युवक का शव, सिर व मुंह पर मिले चोट के निशान, पढिए मामला

Voice of Panipat

Leave a Comment