27.3 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana Iconic Road : हरियाणा के इस शहर में बनेंगी 10 आइकॉनिक रोड, नो-स्मोकिंग जोन में धूम्रपान पर लगेगा जुर्माना

Haryana Iconic Road हरियाणा के इस शहर में बनेंगी 10 आइकॉनिक रोड,

हरियाणा सरकार ने गांव से गांव से जोड़ने व शहरों की सड़कों को चकाचक बनाने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने आइकॉनिक रोड विकसित करने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने शुरुआत में हरियाणा के गुरुग्राम में 10 आइकॉनिक रोड विकसित करने के आदेश दिए है। आइकॉनिक रोड विकसित करने के बाद इसके नियम काफी कड़े रहने वाले है और नियमों का उल्लंघन पर करने पर तुरंत ही जुर्माना किया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने 10 आइकॉनिक रोड विकसित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों को बेहतर ढंग से विकसित एवं व्यवस्थित किया जाएगा। इन 10 आइकॉनिक रोड पर स्मोकिंग जोन का निर्धारित किए जाएंगे। उससे बाहर नो-स्मोकिंग जोन घोषित किया जाएगा। अगर वहां पर स्मोकिंग करते हुए पकड़ा गया तो तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा। धूम्रपान करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।

जिन्हें नागरिकों के साथ शालीनता एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएंगे। टीम के सदस्य बॉडी कैमरा से लैस होंगे और जुर्माने की राशि ऑनलाइन माध्यम से वसूल की जाएगी। आइकॉनिक रोड पर जरूरतमंदों की सुविधा के लिए यहां व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही, प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर नियमों और जुर्माने से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाएगी। जहां पर धूम्रपान करने पर रोक रहेगी, वहीं एमसीजी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर थूकने और च्यूइंग गम फेंकने पर भी जुर्माने का प्रावधान होगा।

अभियान से जुड़ेगा जनभागीदारी का मॉडल

खुल्लर ने गुरुग्राम में ‘हमारा 500 मीटर एरिया’ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इसके तहत आरडब्ल्यूए, स्कूल, मार्केट एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों को जोड़ा जाएगा। इन संस्थाओं के आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ नागरिकों और स्थानीय संगठनों की भागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं बेहतर गुरुग्राम का निर्माण करना है।

Related posts

PANIPAT में आज लगेगा जनता दरबार, मंत्री महिपाल ढांडा 3 घंटे करेंगे जनसुनवाई

Voice of Panipat

PANIPAT:- पति गया था पत्नी को ससुराल छोड़ने, पीछे से चोरो ने घर को बनाया निशाना

Voice of Panipat

आरपीएफ ने पटरी चोरों को किया काबू, 1 आरोपी चल रहा फरार

Voice of Panipat

Leave a Comment