26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsWEATHER

हरियाणा में मानसून एक्टिव, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट।

वॉयस ऑफ पानीपत(मोनी कुमारी) – हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। बारिश से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिलने की उम्मीद जताई गई है।

हरियाणा मे भारी बारिश

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। हरियाणा में मंगलवार सुबह करनाल, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। सबसे अधिक गुरुग्राम में 34 मिमी, करनाल में 16 मिमी, हिसार में 31 मिमी और कैथल में 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बढ़ेगी। बारिश के दौरान कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या होने की संभावना भी जताई गई है। फिलहाल हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।

Related posts

PANIPAT: ढ़ाबे पर मारपीट, धमकी व पैसे छिननें वाले 5 आरोपित काबू

Voice of Panipat

राजपथ पर Panipat का बेटा गणतंत्र दिवस परेड का बनेगा हिस्सा

Voice of Panipat

PANIPAT की बहू ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Voice of Panipat