33.4 C
Panipat
September 2, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

देशभर में मानसून एक्टिव है, इस वजह से अलग- अलग राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कल 3 सितंबर को देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने  कल यानी 3 सितंबर को हरियाणा- पंजाब समेत 20 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड,  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल है। इन राज्यों में  तेज बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली में कल 3 सितंबर को भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कल भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।

हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में 3 सितंबर को मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने यहां उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल 3 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में कहां- कहां होगी बारिश ?

वहीं पंजाब के कई जिलों में 3 सितंबर को भारी बारिश और तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कल 3 सितंबर को यहां जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

Related posts

Haryana के इन 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Voice of Panipat

हिमाचल में लैंडस्लाइड से मलबे मे दबी गाड़ियां, उज्जैन, लखनऊ, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

Voice of Panipat

हरियाणा के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना, देखें कौनसे राज्य में होगी तेज बारिश ?

Voice of Panipat

Leave a Comment