28.4 C
Panipat
August 24, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां- कहां होगी बारिश ? देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

हरियाणा में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने से बारिश की  गतिविधियां कम देखने को मिल रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया। हालांकि प्रदेश के उत्तरी तीन जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जबकि 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार 24 August को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related posts

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, पढ़िए हरियाणा में कब होगी बारिश

Voice of Panipat

Haryana  में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी , इन क्षेत्रों के लोग रहे सावधान  

Voice of Panipat

हरियाणा में हुई ठंड की एंट्री, आज-कल में होगी बारिश

Voice of Panipat

Leave a Comment