25.8 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryana NewsLifestylePANIPAT NEWS

भिवानी की बेटी रेणु ने रचा इतिहास, HCS में 9वीं रैंक लाकर गांव का नाम किया रोशन

SUCCESS STORY HCS: हरियाणा के जिला भिवानी की बेटी रेणु ग्रेवाल ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए हरियाणा सिविल सर्विसेज यानी HCS की परीक्षा में 9वीं रैंक हासिल की।


हालांकि रेणू ग्रेवाल ने चार साल पहले यानी 2022 में सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान 2 प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

अब तीसरे प्रयास रेणू ने अपने मेहनत से सफलता पा ली है। रेणू ग्रेवाल का कहना है कि परिवार के सहयोग और आत्मविश्वास से लगातार जो मेहनत की, उससे सफलता मिली है।

UPSC तक पहुंचना लक्ष्य

हालांकि रेणू ग्रेवाल का चयन हरियाणा लोक सेवा में हो गया है, लेकिन यह उनकी मंजिल नहीं है। इसके साथ ही वे पंजाब लोक सेवा के लिए भी प्रयास कर रही हैं।

इसमें वे परीक्षा पास कर 2 बार इंटरव्यू में पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की मुख्य परीक्षा भी दी है। अब उनका लक्ष्य यूपीएससी में सफलता पाना है।

तैयारी में सहायक बने ऑनलाइन संसाधान

एक ओर जहां लोग ऑनलाइन संसाधानों को टाइम पास के लिए उपकरण मानते हैं, वहीं रेणू ग्रेवाल ने इसको अपनी सिविल सेवा की तैयार में मुख्य औजार बनाया है।

स्वयं रेणू ग्रेवाल कहती हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की की। यहां पर मौजूद सामग्री से काफी लाभ मिला।

Related posts

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह का रैली में ऐलान, भाजपा-जजपा समझौता चला तो मैं छोड़ दूगा BJP

Voice of Panipat

Aadhar से भी हो सकती है payment, AEPS से ऐसे मिलती है डिजिटल लेन देन की सुविधा, ऐसे उठाएं लाभ

Voice of Panipat

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका: टूथपेस्ट, पेंट समेत कई जरूरी सामानों के बढ़ेंगे दाम

Voice of Panipat

Leave a Comment