25.8 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

गेस्ट टीचरों की पक्का होने की मांग, कुरुक्षेत्र में पुलिस के साथ भिड़े शिक्षक

HARYANA NEWS : हरियाणा में गेस्ट टीचर को पक्का होने को लेकर धीरे धीरे तूल पकड़ रहा है। बता दे की प्रदेश में लगातार काफी समय से यह शिक्षक संघर्ष कर रहे है। अब इसी कड़ी में आज उनका पुलिस के साथ आमना सामना हो गया। जिसके बाद कुछ शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

111 दिनों से धरणे पर गेस्ट टीचर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की गेस्ट टीचर पिछले 111 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आज कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे गेस्ट टीचरों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई गेस्ट टीचर घायल भी हुए है।

अधिक जानकारी के के लिए बता दे की भारी संख्या में शिक्षक कुरुक्षेत्र पहुंचे और सबसे पहले लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने रोष मार्च निकाला और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। J

जिसके बाद वो मुख्यमंत्री आवास ( HARYANA cm )का घेराव करना चाहते थे। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए बल का इस्तमाल किया और भारी संख्या में मौजूद भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक घायल भी हुए है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर मांग

गेस्ट टीचर पिछले 4 महीनों से अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है। हैरानी की बात ये है की प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर उनका धरना लगातार जारी है।

गेस्ट टीचरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीँ आज हुई इस घटना के बाद देखने वाली बात यह रहेगी की यह घटना किस तरफ करवट लेती है।

Related posts

CREDIT CARD BILL पेमेंट पर कितना लगता है चार्ज, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी के लिए तेज बारिश में रोका ट्रैफिक, गुस्साए लोगों ने बजाए हॉर्न

Voice of Panipat

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment