33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Sports

राज्य स्तरीय 70वीं जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता

बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक का आयोजन होना गर्व की बात, कल आएंगे फाइनल परिणाम

बीकानेर, 5 अक्टूबर 2026। बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष बालक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न स्पर्धाओं के सुपर-8 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

17 वर्ष बालक वर्ग वॉल्ट (VT) सुपर-8 में चिराग अहीर (भीलवाड़ा), उज्ज्वल अग्रवाल (अलवर), प्रकाश (फलोदी), जितेंद्र नाथ (भीलवाड़ा), युवल (जोधपुर), करम राज जालानिया (उदयपुर), रविंद्र सिंह (फलोदी) एवं यश मीणा (टोंक) ने स्थान बनाया।

17 वर्ष बालक वर्ग फ्लोर सुपर-8 में चिराग अहीर (भीलवाड़ा), उज्ज्वल अग्रवाल (अलवर), हर्ष चावंरिया (पाली), विहान उबाना (अजमेर), कार्तिक कुमावत (डीडवाना-कुचामन), कुश कुमार (जयपुर), आशीष कुमावत (डीडवाना-कुचामन) एवं केशव सिंह खंगारोत (टोंक) चयनित हुए।

19 वर्ष बालक वर्ग वॉल्ट (VT) सुपर-8 में रुद्राक्ष सिंह चौहान (जोधपुर), युवराज सिंह (अजमेर), जय कनोजिया (अजमेर), नीरज कुमावत (डीडवाना-कुचामन), गगनजीत सिंह निर्वाण (जोधपुर), योगेश कुमावत (डीडवाना-कुचामन), सूर्यप्रताप सिंह (भीलवाड़ा) एवं नारायण गदरी (भीलवाड़ा) ने जगह बनाई।

19 वर्ष बालक वर्ग फ्लोर सुपर-8 में रुद्राक्ष सिंह चौहान (जोधपुर), सूर्यप्रताप सिंह (भीलवाड़ा), युवराज सिंह (अजमेर), सिद्धार्थ जोशी (भीलवाड़ा), नीरज कुमावत (डीडवाना-कुचामन), जय कनोजिया (अजमेर), योगेश कुमावत (डीडवाना-कुचामन) एवं गगनजीत सिंह निर्वाण (जोधपुर) चयनित हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी राम गोपाल शर्मा ने कहा कि खेल केवल पदक और जीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का निर्माण करते हैं। विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को अवसर और उचित मंच मिलने से यही खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरपूर युवा ही सशक्त भारत के भविष्य की नींव हैं। जिम्नास्टिक जैसे खेलों में राजस्थान के युवाओं की बढ़ती भागीदारी निश्चित रूप से प्रदेश और देश के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है।

आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य लाजवंती ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, संतुलन और तकनीक का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का बीकानेर में आयोजन होना जिले के लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, आयोजन समिति तथा शारीरिक शिक्षकों द्वारा लगातार व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।

आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) किशनदान चारण, लेडी एल्गिन स्कूल की व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षिका सुधा व्यास, शारीरिक शिक्षक शिवराज सिंह, नारायण दास पणिया, रामकुमार जी, पवन नायक, संतोष नायक, शिव नायक, राजेश नायक, यशपाल सिंह (जोधपुर), सुरेश खेड़िया, सुनील सैन, युद्धवीर सिंह, अजय कुमार, सुधीर शर्मा एवं अशोक सहित शिक्षा विभाग के कार्मिकों का सहयोग रहा।

सुपर-8 में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के बीच अब निर्णायक मुकाबले होंगे। कल 6 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता के फाइनल परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं का फैसला होगा।

Related posts

प्रो कबड्डी सीजन 8 के Final मुकाबले की तारीख की घोषणा

Voice of Panipat

हिसार की बेटियों ने रचा इतिहास, देश को दिलाया गोल्ड मैडल

Sahab Ram

भारत के नाम दुसरा गोल्ड , हरियाणा की बेटी शर्मिला का शानदार प्रदर्शन

Voice of Panipat

Leave a Comment