30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम ?

 हरियाणा के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुग्राम, पलवल समेत दिल्ली से सटे इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ के अनुसार आज 25 अगस्त  को राज्य में मानसून की गतिविधियां मिली-जुली रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश और अधिकांश हिस्से शुष्क रहने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और NCR से सटे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।  

इसके अलावा  हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं (ग्रीन जोन) जारी की गई है। इन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है।  

Related posts

हरियाणा में बदलने लगा मौसम,अब पड़ने लगी धुंध

Voice of Panipat

कल का मौसम: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, इस दिन हो सकती है बूंदाबांदी

Voice of Panipat