Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर जारी है। बता दे की प्रदेश में बैक टू बैक दो नए सिस्टम एक्टिव हुए है। जिससे मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बीते दिन हुई पंचकूला समेत कई अन्य जिलों में बारिश और ओलावर्ष्टि से प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीँ ठंढ के साथ साथ अब किसानों को भी मौसम की मार का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार बन रहे है।
आज इन जिलों में होगी बारिश

आज 9 अक्टूबर को प्रदेश के चार जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के आसार कम है।
हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 10 और फिर 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में 14 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।

