25.8 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

देश की पहली आधुनिक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल, रेलवे लाइन पर 180 की स्पीड से दौड़ी

SALEEPAR VANDEN BHARAT TAIN: भारतीय रेल में लगातार सुधार हो रहा है। इसी कड़ी में मथुरा- नागड़ा रेलवे सेक्शन पर दौड़ने वाली नई वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। यह ट्रेन ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ी है। कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में निर्मित पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन काफी आधुनिक है। इसमें कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो रेल यात्रियों को नया अनुभव देंगी।

इस नई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार 360 डिग्री घूमने वाली सीट लगाई गई हैं। इसके अलावा इस ट्रेन में बड़ी सुविधा यह है कि इसमें वातानुकुलित कोच में तापमान भी ऑटोमेटिक सैट होता रहेगा। लंबे समय से इस ट्रेन को चलाने की तैयारी चल रही थी। अब यह सपना हकीकत में बदल चुका है।

16 कोच वाली इस अत्याधुनिक स्वदेशी वंदे भारत ट्रेन को पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में बनाया गया है। यह ट्रेन पूरी तरह से चेयर कार होगी। यानी सिर्फ सीटिंग के लिए भी इसमें सुविधा रहेगी। इस ट्रेन का ट्रायल पश्चिमी मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन में किया गया। जहां ट्रेन अपनी पूरी गति से यानी 180 किलोमीटर प्रति घंटा पर चलाई गई।

मिलेगा लग्जरी सफर का अनुभव
इस ट्रेन में यात्रियों को आधुनिक लग्जरी सफर का अनुभव मिलने वाला है। क्योंकि इसकी सीट 360 डिग्री पर घूम सकती हैं। यानी यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी ओर इसको घूमा सकता है। इसके लिए खास तरह की कुर्सी या सीट लगाई गई हैं। यह सुविधा एग्जीक्यूटिव क्लास में मिलेगी।

स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम

तकनीक और गति के साथ-साथ यह ट्रेन स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम है। क्योंकि इस ट्रेन में जीरो डिस्चार्ज बायो वैक्यूम टॉयलेट लगाए गए हैं। जब भी कोई यात्री शौचालय का प्रयोग करेगा, ट्रेन से कोई भी अपशिष्ट बाहर नहीं जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा मिलेगी और इनके लिए विशेष टॉयलेट भी हैं।

Related posts

Success Story: 12वीं में टॉप किया, बिना कोचिंग 22 साल की उम्र में IAS बनी रितिका जिंदल

Sahab Ram

cctv कैमरा में कैद हुई एटीएम तोड़ पैसा चुराती युवतियां

Sahab Ram

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर

Voice of Panipat

Leave a Comment