34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

NEW ROAD HARYANA : धर्मनगरी को मिली बड़ी सौगात, 575 लाख की लागत से बनेगी 3.20 किमी लंबी सड़क, मजे में कटेगा अब सफर

हरियाणा के कुरक्षेत्र के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की धर्मनगरी में यातायात जाम से शहरवासियों, के साथ पर्यटकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

राज्य के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में यातायात प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के समानांतर एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सरकार ने सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। राज्य के पूर्व मंत्री ने मंजूरी के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण एलसी-61सी (विश्वविद्यालय गेट संख्या-3 के पास) से एलसी-65सी (पुराने बस स्टैंड के पास) तक किया जाएगा।

यह सड़क रेलवे के मार्ग के अधिकार के तहत प्रस्तावित है और इसका निर्माण रेलवे से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और अन्य वैधानिक मंजूरी की प्राप्ति के अधीन होगा।

575 लाख होंगें खर्च

इस सड़क का निर्माण एक 575 लाख रु की लागत से किया जाएगा। . उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सड़क की लंबाई लगभग 3.20 किलोमीटर और चौड़ाई 7 मीटर होगी।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण और अन्य प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान, भक्तों और पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, जिससे शहर की मौजूदा सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है।

Related posts

Breaking:- एक साथ बढ़े 24 टोल प्लाजा के रेट, हरियाणा में महंगा हो गया सफर

Voice of Panipat

पानीपत में महिला का पर्स छीनने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता, सुबह निकली थी स्कूल जाने को

Voice of Panipat