33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

बारिश के मौसम में ऐसे रखे अपने आपको स्वस्थ, अपनाए ये सभी बाते

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. इस मौसम में कोई भी संक्रमण तेजी से फैलता है. इसलिए इस समय खान-पान से लेकर रहन-सहन तक का ख्याल रखना चाहिए…आइए आज आपको बताते है कि आपको किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिए…

अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इस मौसम में ब्रोकली, गाजर, हल्दी, लहसुन और अदरक को अपने खाने में शामिल करें, ये स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं. अदरक और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाया जाता है जो सांस, त्वचा और सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करता है.

बाहर का खाना बिल्कुल भी ना खाएं. इसके अलावा देर तक काट कर रखे गए फल और सब्जियां भी ना खाएं क्योंकि इसमें बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है..कच्चा या अधपका खाना भी न खाए… मानसून के दौरान जंक फूड बिल्कुल न खाएं क्योंकि इससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है.

इस मौसम में मच्छरों से बच कर रहना जरूरी है. गंदे पानी से बचें और घर के आसपास पानी जमा न होने दें. इसके अलावा इस मौसम में पूरे बाजू के कपड़े पहनें….बारिश के मौसम में एलर्जी और त्वचा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं. अगर आपको पहले से ही स्किन संबंधी कोई समस्या है…और बारिश में भीग गए हैं तो घर वापस आते ही साफ पानी से नहाएं.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

3 Simple Tips For Using TECHNOLOGY To Get Ahead Your Competition

Voice of Panipat

बैंकॉक में नन्ही वान्या शर्मा ने योग प्रतिभा में बढ़ाई भारत की शान

Sahab Ram

कितना जरुरी है आपके लिए आम खाना,जानिए

Voice of Panipat