36.4 C
Panipat
June 6, 2026
Voice Of Panipat
PanipatPanipat Crime

पानीपत में 12 दिन में दो बच्चों सहित 10 महिलाएं व किशोरी लापता

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में पिछले 12 दिन में पांच महिलाएं, दो किशोरी, एक किशोर व दो बच्चे लापता हो गए है। महिलाएं व किशोरी प्रवासी कामगारों की हैं। स्वजन खुद ढूंढने के साथ-साथ मदद के लिए थानों व चौकियों के भी चक्कर लगा रहे हैं। सेक्टर-29 थाने के एक कर्मचारी ने पीड़ित महिला से उसकी नाबालिग बेटी की तलाश के लिए गाड़ी का प्रबंधन करने की शर्त रख दी है। लापता के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों को चस्पां दिए जाते हैं। पुलिस भी कई दिन तक इधर-उधर जाकर इतिश्री कर लेती है।

साई कालोनी से राधिका उर्फ नीता अपने ढाई साल के बेटे टींको और सात साल के नितिन को लेकर लापता हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस महिला व बच्चों की तलाश कर रही है। इसी तरह से कचरौली गांव से अलका नामक महिला घर से लापता हो गई। थाना सदर पुलिस महिला को ढूंढ रही है।

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स का कहना है कि लापता महिलाओं व किशोरियों की तलाश के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। संभावित जगहों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। स्वजनों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। उन्हें किशोरियों को जहां जाने का अंदेशा है पुलिस को बताएं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Credit Card का करते हैं इस्तेमाल, तो पढ़िए ये नियम नहीं होगाें फ्रॉड का शिकार

Voice of Panipat

जर्मनी में जॉब का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगे, युवक ने जहर निगला, पढ़िए पूरी कहानी

Voice of Panipat

पानीपत में बेटी के नाम पर रचा हनीट्रेप का खेल, छेड़छाड़ में फंसा मांगे 12 लाख

Voice of Panipat