33.4 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Business

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखिए कितने काम हो गए हैं दाम

लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखिए कितने काम हो गए हैं दाम

Gold-Silver Rate : सोने चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार दिनों से लगातार कम हो रही सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rate) ने आम आदमी को कुछ राहत देने का काम किया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स संगठन की रिपोर्ट के अनुसार आज गुरुवार, 24 सितंबर को दोनों चमकीली धातुओं में गिरावट देखने को मिली है।

आज गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम 850 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने की कीमतें (gold rate update) पिछले लगातार चार दिनों से हो रही गिरावट के चलते आज 1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। पिछले चार दिनों में सोने की कीमतों में लगभग 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

2716 रुपए प्रति किलो सस्ती हुई आज चांदी

सोने की कीमतों (gold rate) के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतों में आज 2716 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। आज 24 सितंबर को चांदी की कीमतों (today silver rate) में हुई इस बड़ी गिरावट के बाद यह चमकीली धातु 2.30 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। चांदी के दामों में पिछले चार दिनों में लगभग 7000 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है।

इस प्रकार चल रहा है आज सोने का भाव

भारतीय में आज सोने के भाव (today gold rate) की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,51,163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतें आज 24 सितंबर को 1,38,465 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,372 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसके अलावा 14 कैरेट सोने के दाम 88,430 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपए प्रति 10 ग्राम और मुंबई शहर में 1,52,680 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

Related posts

इस बैंक के ग्राहकों को मिलेगा फायदा, FD पर बढाई ब्याज दरें

Voice of Panipat

डाबर के ‘100%प्योर’ दावे वाले उत्पादों पर FSSAI कि रोक टली..

Voice of Panipat

इस बैंक ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, FD पर मिलेगा ज्यादा ब्या

Voice of Panipat

Leave a Comment