27.6 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
Business

कम बजट में बड़ी खुशखबरी! ये कारें देती हैं 34.43 किमी की शानदार माइलेज और CNG का विकल्प

कम बजट में बड़ी खुशखबरी! ये कारें देती हैं 34.43 किमी की शानदार माइलेज और CNG का विकल्प

Maruti Suzuki : कम बजट व बेहतर लाइलेज में अगर आप गाड़ी खरीदा चाहते है तो आपके पास मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद है। अगर आपका बजट दस लाख रुपये से कम है तो ऐसी गाड़ियों के लिए आप Maruti Suzuki ब्रांड की तरफ जा सकते है।

जहां पर Maruti Suzuki द्वारा आपको अलग-अलग ऑप्शन उपलब्ध करवाए जा रहे है। जहां पर आप जहां पेट्रोल या सीएनजी दोनों ऑप्शन में सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। आईए Maruti Suzuki की अलग-अलग कीमत व बेहतरीन माइलेज वाली गाड़ियों से आपको रूबरू करवाते हैं।

Maruti Celerio CNG के बेहतरीन फीचर

अगर आपको बजट सीमित है और पहली बार कार खरीद रहे तो आपके लिए बेहतर ऑप्शन Maruti Celerio CNG हो सकता है। यह गाड़ी बहुत ही कम बजट में आपको मिल जाएगी। बता की जाए तो दिल्ली में एक्स शोरूम की कीमत 5,97,900 रुपये है। Maruti Celerio CNG में हैचबैक को एक बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी ‘3D ऑर्गेनिक स्कल्प्टेड’ लुक दिया गया है।

इसके कॉम्पैक्ट साइज होने के कारण दिल्ली, गुरुग्राम सहित दूसरे शहरों में लगने वाले जाम व तंग गलियों से बेहतर ड्राइव किया जा सकता है और यह गाड़ी पार्किंग में भी कम ही स्पेश लेती है। Maruti Celerio CNG के फीचर की बात की जाए तो केबिन के भीतर बहुत ही शानदार स्पेस, आरामदायक सीटें दी जा रही है। गाड़ी में सामान रखने के लिए 313-लीटर बूट स्पेस दिया जा रहा है। Maruti Celerio CNG के मेन फीचर्स में कीलेस एंट्री और पावर-एडजस्टेबल मिरर (ORVMs) शामिल हैं।

अगर सुरक्षा की बात की जाए तो इसमें पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन, रियर डिफॉगर और ईबीडी के साथ ABS जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इंजन की बात की जाए तो इसका 998cc का K10C इंजन CNG पर लगभग 56 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है। Maruti Celerio CNG की सबसे बड़ी खुबी है कि यह 34.43 किमी/किलोग्राम का माइलेज देता है।

Maruti Dzire में Maruti Celerio CNG जैसे फीचर

Maruti Celerio CNG के बाद अगर Maruti Suzuki की दूसरी गाड़ी की बात की जाए तो Maruti Dzire का नाम आता है। Maruti Dzire गाड़ी लोगों में काफी लोकप्रिय है। Maruti Suzuki Dzire में एक बेहद प्रीमियम, स्टाइलिश और क्लासि‍क सेडान जैसा लुक है। Maruti Suzuki Dzire की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6,25,600 रुपये है।

इस गाड़ी में नया स्पोर्टी डिजाइन, दमदार एलईडी हेडलैंप्स और एक प्रीमियम फ्रंट ग्रिल दी गई है। इस गाड़ी का सफर सड़क पर बेहत ही लग्जरी व मजबूत सफर का अहसास करवाती है।

Maruti Suzuki Dzire के फीचर की बात की जाए तो इसके अंदर के माहौल को काफी प्रीमियम और हवादार बनाती है। इसमें 9-इंच का SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Dzire को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। जबकि इसमें छह एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को पूरी रेंज में स्टैंडर्ड रखा गया है। इसका नया 1.2-लीटर का Z-सीरीज इंजन पेट्रोल पर 24.79 किमी/लीटर और CNG पर 33.73 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है।

Maruti Brezza के बेहतरीन फीचर्स

Maruti Suzuki की कम कीमत व बेहतरीन फीचर वाली गाड़ी में तीसरा नाम Maruti Brezza का आता है। Maruti Brezza गाड़ी की डिमांड काफी है और देश के विभिन्न राज्यों की सड़कों पर आपको Maruti Brezza काफी संख्या में दौड़ती हुई नजर आएगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये है। इस SUV में बोल्ड ज्योमेट्रिक डिजाइन, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

लंबे सफर को भी Maruti Brezza आरामदायक बना देता है। फीचर्स की बात की जाए तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स और फास्ट-चार्जिंग पोर्ट्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसे ‘HEARTECT’ प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें छह एयरबैग्स मिलते हैं। ये पेट्रोल पर लगभग 19.89 किमी/लीटर और CNG पर 25.51 किमी/किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है।

Related posts

UPI का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर, UPI के जरिए भी कर पाएंगे कैश जमा

Voice of Panipat

चांदी ने पकड़ी रफ्तार: 4,000 रुपये बड़ा भाव , सोने में भी तेजी , अंतरराष्ट्रीय तनाव से चमका सोना

Voice of Panipat

WhatsApp इन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है नया फिचर

Voice of Panipat

Leave a Comment