महंगाई भत्ते यानी DA की वृद्धि को लेकर बड़ी खबर आई है। सरकार के 8 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा से कर्मचारियों में खुश की लहर दौड़ गई। इससे पंजाब के हजारों के कर्मचारियों के खातों में बढ़े हुए डीए की राशि आने वाली है। पंजाब के वित्त विभाग की तरफ से 23 सितंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।
सरकार के आदेशानुसार अब पंजाब सरकार के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले पंजाब में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। हालांकि प्रदेश के दूसरे राज्यों में महंगाई भत्ता की आंकड़ा पहले ही 50 से प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है।
इस माह वेतन में जुड़कर आएगा महंगाई भत्ता
पंजाब के वित्त विभाग की तरफ से दिए गए आदेश के अनुसार महंगाई भत्ता की नई दर को 1 सितंबर 2026 से लागू माना जाएगा। ऐसे में सितंबर माह के अंत में आने वाले वेतन में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलने वाला है। पंजाब सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए DA की मौजूदा दर में 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
सरकार ने हर विभाग को तुरंत प्रभाव से भेजा पत्र
पंजाब वित्त विभाग द्वारा 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश की कॉपी सभी विभागों के प्रमुखों, डिविजनल कमिश्नरों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और पंजाब विधानसभा के सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी हैं। इसमें आदेश दिया गया कि सितंबर माह के अंत में जारी होने वाली कर्मचारियों की वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते के अनुसार ही भेजा जाए और इसका लाभ तुरंत प्रभाव से कर्मचारियों को मिलना चाहिए।
इसके अलावा आदेश की जानकारी अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) पंजाब, अकाउंटेंट जनरल (ए एंड ई) पंजाब और सभी जिला ट्रेजरी अधिकारियों तथा ट्रेजरी अधिकारियों को भी भेजी गई है।

