September 23, 2026
Voice Of Panipat
Business

देश के सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक रविवार को रहेंगे खुले, आरबीआई ने दी मंजूरी

देश के सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक रविवार को रहेंगे खुले, आरबीआई ने दी मंजूरी

Sunday Bank open : देश के सभी सरकारी व ग्रामीण बैंकों की शाखाएं रविवार यानी 27 सितंबर को खुली रहेगी। यह आदेश केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए थे और आरबीआई ने सरकार के इस आदेश की हरी झंडी दे दी। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन तक बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला लिया है।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पांच दिन तक लगातार बैंक बंद रहने वाले थे। ऐसे में कैश निकालना, चेक क्लीयरेंस या बैंक ड्राफ्ट बनवाना सहित अन्य वित्त लेन देन प्रभावित हो सकते थे। हालांकि वित्त विभाग की तरफ से बैंक कर्मचारी यूनियनों से बातचीत की थी, लेकिन उनकी सहमति नहीं बनी थी। ऐसे में अब सरकार ने आदेश देना पड़ा कि रविवार को देश के सभी सरकारी व ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुली रहेगी और उनमें सामान्य दिनों की तरह ही काम चलेगा।

रविवार को कौन-कौन से बैंक की सेवाएं मिलेगी

आरबीआई की तरफ से जारी किए गए आदेश में इस रविवार यानी 27 सितंबर बैंकों में आम दिनों तक कामकाज होगा। इस दिन सभी प्रकार के लेन देन होंगे। इस दिन सभी व्यापारी, दुकानदार अपने महत्वपूर्ण कामकाज कर सकेंगे, क्योंकि अगले तीन दिनों तक देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले है। ऐसे में देश में बैंक लेन देन प्रभावित नहीं हो इसलिए सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रविवार को बैंक ओपन रखने के आदेश दिए हैं।

सभी सरकारी बैंक (Public Sector Banks): एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी सरकारी बैंकों की शाखाएं खुलेंगी।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs): गांव और छोटे शहरों में काम करने वाले ग्रामीण बैंक भी रविवार को खुले रहेंगे।

एटीएम और करेंसी चेस्ट: सभी एटीएम से जुड़ी शाखाएं और करेंसी चेस्ट पूरी तरह चालू रहेंगे, ताकि एटीएम में कैश की कमी न हो।

Related posts

इंडियन रेलवे ने सीटों की बुकिंग कोड में किए बदलाव, बुकिंग करने से पहले पढें ये जानकारी

Voice of Panipat

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Sahab Ram

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA में तगड़ी बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर को खाते में आएगा पैसा

Sahab Ram

Leave a Comment