September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस शहर में बनेगी अनाज, फल एवं सब्जी मंडी, राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दी मंजूरी

हरियाणा के इस शहर में बनेगी अनाज, फल एवं सब्जी मंडी

New Grain Market : हरियाणा की अनाज मंडियों में किसानों को फसल बेचने में दिक्कत नहीं आए इसके लिए सरकार द्वारा मंडियों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरसा जिले के डबवाली के अंतर्गत आने वाली अबूबशहर मंडी का कायाकल्प किया जाएगा। इससे किसानों व आढ़तियों को सुविधाएं मिलेगी

वहीं सड़कों की मरम्मत करने के साथ फसल डालने के लिए शैड व फड़ों का निर्माण किया जाएगा। अनाज मंडी का विस्तार पर 3.69 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अप्रैल 2027 का समय निर्धारित किया गया है।

गांव अनुबशहर की अनाज मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 3.69 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक अनाज, किलू, फल एवं सब्जी मंडी विकसित की जा रही है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

मार्केट कमेटी ने ठेकेदार और आगामी धान सीजन को देखते हुर अधिकारियों को एक साइड का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को परेशानी न हो। परियोजना के तहत अबूशहर अनाज मंडी के साथ किनू प्रोसेसिंग प्लांट की सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार इससे किसानों को फसल लेकर मंडी पहुंचने और बिक्री के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निर्माण कार्य मैसर्स यशपाल ठेकेदार को दिया गया है। काम 23 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से शुरू हुआ था और इसे एक वर्ष में पूरा करने की डेडलाइन 23 अप्रैल 2027 तय की गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 1095 दिन बानी तीन वर्ष की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि रखी गई है। इस अवधि में निर्माण में किसी प्रकार की टूट-फूट वा कमी सामने आने पर उसकी मरम्मत ठेकेदार को अपने खर्च पर करनी होगी।

मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने बताया कि आगामी धान की फसल को देखते हुए ठेकेदार और मार्केट कमेटी के अधिकारियों को एक साइड का काम पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। आइतियों से भी सुझाव मागि गए हैं, ताकि किसानों के लिए मंडी के नजदीक अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम लखवीर सिंह ने बताया कि 3.69 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

Related posts

पानीपत में BJP नेता के घर आधी रात तक चली रेड , कुछ सामान साथ ले गई टीम

Voice of Panipat

जीत के बाद मोदी से मिलने पहुंचे नायब सैनी, सरकार गठन पर की चर्चा

Voice of Panipat

हरियाणा में पेट्रोल व डीजल के पढिए भाव, इतने रूपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल

Voice of Panipat

Leave a Comment