September 23, 2026
Voice Of Panipat
CitiesHaryana

जींद शहर में सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था, 41 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर हुआ तैयार

Jind News: जींद शहर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करोड रुपए खर्च करेगा। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जींद शहर में करीब 41 करोड़ रुपए का वृहद प्रोजेक्ट तैयार किया है।

जींद शहर में जर्जर सीवरेज पाइपलाइन को बदलने का होगा काम

जींद शहर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रोजेक्ट के तहत शहर में विभिन्न आकारों की नई सीवर लाइनें बिछाने के साथ जर्जर पाइपलाइनों को बदलने और 10 एमएलडी क्षमता का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है।
इस सिविल प्रोजेक्ट के मुख्य निर्माण कार्य से पहले विभाग ने प्राथमिक सर्वे कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

सर्वे के लिए टेंडर हुआ जारी

शहर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट हेतु सर्वे का टेंडर जारी कर दिया गया है। सर्वे के लिए 20 लाख रुपये की लागत का टेंडर आमंत्रित किया गया है। वर्क्स श्रेणी के तहत जारी इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्य आवंटन के 50 दिनों के भीतर सर्वे पूरा करना होगा। इसके लिए इच्छुक एजेंसियां 30 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 30 सितंबर के बाद किसी भी एजेंसी द्वारा सर्वे के लिए अप्लाई किया गया टेंडर मान्य नहीं होगा।

Related posts

LPG ग्राहकों को बड़ा झटका, नया गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, लागू हुई नई कीमतें

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर पर ननद बुलाती थी लड़कों को, भाभी ने विरोध किया तो… 

Voice of Panipat

PANIPAT:- असला तस्कर गिरफ्तार, अवैध देसी पिस्तौल बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment