September 23, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaWEATHER

हरियाणा में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन लगातार तेज बारिश का अलर्ट

HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है , बता दे की जाते मानसून के साथ एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार बन रहे है।

आज और कल मौसम रहेगा शुष्क

हरियाणा में मानसून का असर अब लगभग खत्म हो चूका है। इसी के चलते प्रदेश में दो दिन यानी 23 व 24 सितंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

जाते मानसून के बाद हरियाणा में नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है। जिसका असर 4 दिन तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 25 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका सबसे जायदा असर अंबाला और पंचकूला जिलों में देखने को मिलेगा वहीँ 27 और 28 सितंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में बारिश के आसार नजर आ रहे है।

HAU ने दिया ये अपडेट

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात ( Anticyclone) बनने और पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से मानसून की वापसी की परिस्थितियां बन रही है।

Related posts

Diwali से पहले Haryana में 4 ट्रेन रद्द, 6 का बदला रुट

Voice of Panipat

PANIPAT में स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने कुचला, एक बच्ची कि मौत

Voice of Panipat

HARYANA में विधानसभा चुनावों की आज घोषणा

Voice of Panipat

Leave a Comment