28.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लटकी तलवार, बंद करने के सख्त आदेश

Haryana News: हरियाणा में शिक्षा विभाग ने राज्य में अवैध रूप से संचालित गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मौलिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, पंचकूला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEOs) को ऐसे स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश जारी किए हैं।

देखें आदेश

आदेश की प्रमुख बातें

4 अगस्त 2026 (यादी क्रमांक: 33/2-2026 PS (E-2)) को विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए है। विभाग ने पूर्व में जारी निर्देशों के अनुपालन में सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

प्रत्येक जिले में अवैध रूप से संचालित ऐसे सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाएगा।

कार्रवाई के बाद बंद किए गए स्कूलों की सूची तैयार कर मौलिक शिक्षा निदेशालय, पंचकूला को भेजना अनिवार्य होगा। आदेश की प्रतियां सभी अतिरिक्त जिला उपायुक्तों (ADCs) और पुलिस अधीक्षकों (SPs) को भी भेजी गई हैं, ताकि कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक और पुलिस सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिमांड के दौरान आरोपी से हुआ बड़ा खुलासा, 1 दर्जन से भी ज्यादा वारदातो को दे चुका है अंजाम

Voice of Panipat

घर के बाहर बैठी महिला के कान से झपटी सोने की बाली, CCTV में कैद बदमाश

Voice of Panipat

बच्चों की Diet में शामिल करें ये 5 फूड्स, तेजी से बढ़ेगी Diet

Voice of Panipat