September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के इस विधानसभा क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर, 30 सड़कों पर खर्च होंगे 51.99 करोड़ रुपये

हरियाणा के इस विधानसभा क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर

Haryana New Road : हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा के हिसाब से सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। प्रत्येक जिले से सड़कों की स्थिति मांगी गई है। इसके बाद प्रत्येक विधानसभा के हिसाब से बजट अलाट किया जा रहा है। इसी कड़ी में बादली विधानसभा की सड़कों की तस्वीर बदलने वाला है। वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 30 सड़कों के सुधारीकरण, पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए करीब 51.99 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की ओर से अब आगामी प्रक्रिया के तहत टेंडर अलॉट किए जाएंगे, जिसके बाद नियमानुसार सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य शुरू होंगे। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मागों को शामिल किया गया है। इनमें सिलानी-जालिम से नवाबी रास्ता होते हुए एसएच-22 तक सड़क के पुनर्निर्माण व सुधार के लिए सबसे अधिक 9.54 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वहीं दक्षिणी बादली बाईपास के सुधार पर करीब 6.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बादली वाया लाडपुर-मुनीमपुर सड़क के लिए 4.40 करोड़, कूबपुर बादली-पेलपा-सोंधी-या सड़क के लिए 3.46 करोड़ और ढाकला से बिठला सड़क के लिए 3.24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कार्यक्रम में सिलानी आंतरिक सड़क, पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग आरडी 392.75 से आरडी 394.30 तक के सुधारीकरण के लिए 2.52 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पटौदा-नूरगढ़ सड़क के लिए 2.54 करोड़ और पटौदा-करोला सड़क के लिए 2.14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रईया-कुंजियां सड़क पर 1.95 करोड़, बादली-पाहसौर (फैजाबाद) सड़क पर 1.58 करोड़ तथा झज्जर-बादली सड़क से खुंगाई सड़क पर 1.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कई अन्य संपर्क मार्ग भी होंगे दुरुस्त

इसके साथ ही झज्जर-बादली सड़क से सुरहा वाया जहांगीरपुर, पेलपा-सोंधी से निमाना, सुबाना-सरोला अहरी, झज्जर-सुबाना से सरोला, बाढसा से रावता बॉर्डर, आरजेआर से सिलाना, भटेडा से सिवारी-गुरुग्राम संपर्क मार्ग, झज्जर-सुबाना-कोसली मार्ग से चार लेन सड़क, झज्जर-फर्रुखनगर-कुता नी वाया नंगला, खुद्दन-छपार, सुबाना-खुद्दन और फैजाबाद अप्रोच रोड समेत अन्य मागों को भी कार्य कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कुछ मार्गों पर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।

इनमें ककरोला अप्रोच रोड, राजकीय उच्च विद्यालय पेलपा अप्रोच रोड, कुलाना अहरी-छपार-सुबाना वाया असदपुर खेड़ा कोका रोड, दरियापुर-लगरपुर सड़क और झज्जर-बादली सड़क से बोडिया रोड शामिल हैं। इन सड़क परियोजनाओं से बादली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बीच संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों, किसानों और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी कम होगी। वहीं कृषि कार्यों से जुड़े वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी।

लोक निर्माण विभाग कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि बादली विधानसभा में 51.99 करोड़ रुपए की लागत से 30 सड़क कार्य होने हैं, जिन्हें प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही टेंडर अलॉट होने के बाद नियमानुसार कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

Related posts

एक और पति हुआ पत्नी से परेशान, लव मैरिज का “THE END”..

Voice of Panipat

HARYANA के स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी, आदेश जारी

Voice of Panipat

PANIPAT:- अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था परिवार, पीछें से चोरों ने कर ली 5 लाख की चोरी

Voice of Panipat

Leave a Comment