27.6 C
Panipat
September 21, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Aaj Ka Mousam : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें आज कहाँ कहाँ होगी बारिश?

Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत देशभर में आज मोसुआम कैसा रहने वाला है ? बता दे की मानसून की विदाई के समय देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ( IMD Update ) के मुताबिक 21 सितंबर यानि सोमवार को तुफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर दिल्ली, यूपी सहित 13 जिलों में लगभग 80 किलोमीटर की रफ्तार की हवा के साथ तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

हालांकि मौसम विभाग मानसून की विदाई बता रहा है, लेकिन लगातार बन रहे चक्रवात के चलते जाते हुए तेज बारिश होने वाली है। पहाड़ी क्षेत्र तेज बारिश के चलते कुछ जगह पर लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस (WD ) मौजूद है। बंगाल की खाड़ी में चल रही तुफानी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हो रहा है और इसके चलते सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान पर पड़ने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

आज 13 राज्यों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते 21 सितंबर को देश के 13 राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश होने वाली है। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेस के चलते राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 21 सितंबर को मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में हल्की गति से हवा चलने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिल्ली में 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को मौसम अचानक ही करवट लेने वाला है। जहां पर 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। पंजाब के फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, चुरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, चुरू, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर और अलवर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर को मध्यप्रदेश में 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ अनूपपुर, दमोह, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बेतुल, रतलाम, मांडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा और इंदौर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ में 21 सितंबर को बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 55 किलोमीटर की रफ्तार से रायपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 21 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जहां पर 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ पुरी, क्योंझर, बलांगिर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर और जाजपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 21 सितंबर को हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, मोरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और सुल्तानपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 21 सितंबर को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगभग 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर और खगड़िया में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 21 व 22 सितंबर को आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और गुमला में 65 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 21 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर को तेज तुफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जहां पर हिमाचल के किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कांगड़ा में लगभग 40 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में भी 21 सितंबर को भारी बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा और जम्मू में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल में आज का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में 21 व 22 सितंबर को बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में लगभग 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related posts

हरियाणा में बदलेगा मौसम, हो सकती है तेज बरसात

Voice of Panipat

फिर बदलेगा मौसम, जानिए कोहरा होगा या बारिश

Voice of Panipat

हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट, देखें आज कहां- कहां बरसेंगे बदरा ?

Sahab Ram

Leave a Comment