वॉयस ऑफ पानीपत- (आयुषी त्यागी)- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मे युवा कपड़ा कारोबारी की आ #त्महत्या मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है….बताया गया है युवक ने बड़ा कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.. वीडियो में कारोबारी ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया….

राहुल संग पत्नी प्रीति
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, बल्लभगढ़ के रहने वाले 28 साले के कपड़ा कारोबारी राहुल ने करीब दो साल पहले गांधी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय प्रीति अरोड़ा से लव मैरिज की थी… बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान हुई थी ।राहुल के पिता का आरोप है कि शादी से पहले ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी जिसके चलते राहुल शादी नहीं करना चाहता था। पर प्रीति ने किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर राहुल पर शादी का दबाव बनाया और शादी की…
परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद ही प्रीति अपने असली रंग दिखाने लगी। वो राहुल को अपने माता-पिता और परिवार से दूर रखने की कोशिश करती थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होने लगे। स्थिति को संभालने के लिए राहुल के परिवार ने दोनों के लिए अलग मकान तक बनवाकर दिया। लेकिन अलग रहने के बावजूद हालात नहीं बदले। आरोप है कि राहुल लगातार मानसिक तनाव, झगड़ों और प्रताड़ना का सामना कर रहा था। बताया जा रहा है कि प्रीति राहुल से घरेलू काम भी करवाती थी और उसकी कमाई का कुछ हिस्सा अपने मायके भेजा करती थी… परिवार यह भी आरोप लगा रहा है कि उसके साथ मारपीट की घटनाएं भी हुईं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
अंत में इन परिस्थितियों से परेशान होकर राहुल ने अपनी कपड़े की दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन आत्महत्या से पहले राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी, साली, सास और ससुर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। वीडियो में राहुल ने दावा किया कि उसे लगातार झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं और दो दिन पहले उसके खिलाफ एक केस दर्ज कराया गया था, जिससे वह बेहद परेशान और मानसिक रूप से टूट चुका था। वीडियो में राहुल ने यह भी कहा कि भगवान सब कुछ देख रहा है और एक दिन सच सबके सामने आएगा। वीडियो पोस्ट करने के कुछ समय बाद ही उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
अब राहुल के परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि लगातार प्रताड़ना और मानसिक दबाव ने उनके बेटे की जान ले ली। वहीं, दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति समझ आएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह एक सामान्य घरेलू विवाद था, या फिर आरोपों के मुताबिक लगातार मिल रही प्रताड़ना ने एक युवा कारोबारी की जिंदगी छीन ली? इसका जवाब अब पुलिस जांच से ही बाहर आएगा ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

