32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

लोक निर्माण विभाग के मास्टर प्लान से हरियाणा की सड़क होगी चकाचक, इस जिले में 20 सड़क मंजूर

लोक निर्माण विभाग के मास्टर प्लान से हरियाणा की सड़क होगी चकाचक, इस जिले में 20 सड़क मंजूर

हरियाणा में बरसात के मौसम में टूटी हुई सड़कों को चकाचक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत लंबे समय से तक जर्जर हो चुकी सड़कों का दोबारा से निर्माण किया जाएगा, ताकि एक गांव से दूसरे गांव की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।

यह मास्टर प्लान प्रदेश के विधानसभा स्तर पर तैयार किया गया है और वहां के स्थानीय विधायक के माध्यम से सड़कों के प्लान मांगे गए है ताकि सरकार उनके लिए राशि जारी कर सके। इसी कड़ी में हिसार जिले के विधानसभाओं के लिए 20 नई सड़क बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। यह सड़के हिसार विधानसभा व बरवाला विधानसभा क्षेत्र में आती है।

दोनों हलकों को मिलाकर कुल 20 सड़कों के सुदृढ़ीकरण, विशेष मरम्मत और पुनर्निर्माण पर 36 करोड़ 21 लाख 86 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग द्वारा तैयार किए एस्टीमेट के तहत दोनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 29.13 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

इसमें सबसे ज्यादा बजट बरवाला हलके की ग्रामीण व मुख्य सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होगा। बरवाला हलका में 15 सड़कों के लिए 30.46 करोड़ रुपए मंजूर बरवाला क्षेत्र में कुल 24.87 किलोमीटर लंबाई की 15 सड़कों के विशेष मरम्मत, चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा, जिस पर कुल 30.46 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीडब्ल्यूडी एसई अजीत सिंह ने बताया कि वर्क प्रोग्राम मंजूर हो चुके हैं। अलग-अलग विधानसभा के अनुसार कार्य किए जाने हैं। हिसार और बरवाला की बात करें तो यहां 36 करोड़ रुपए के आसपास के काम होंगे। पीडब्लूडी मंत्री रणबीर गंगवा की दिशा निर्देश पर ये काम किए जा रहे हैं। इनमें से कई कार्यों के टेंडर प्रोसेस में हैं और कुछ के जल्द लगाए जाएंगे।

सड़कों, फुटपाथ के लिए 5.75 करोड़ मंजूर हुए हैं। हिसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 4.265 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 5.75 करोड़ की लागत से विशेष कराया जाएगा। हिसार हलके की ये रिपेयरिंग और फुटपाथ निर्माण सड़कें बनेंगी 1. जिंदल स्ट्रिप्स आरओबी के सर्विस रोड की मरम्मत 2. बालसमंद चौक से लक्ष्मी बाई चौक 3. मिल गेट से एनएच-9 एयरपोर्ट चौक 4. पीडब्लूडी रेस्ट हाउस हिसार का संपर्क रोड 5. एचएयू गेट हिसार का संपर्क रोड शामिल है।

यह सड़क बनेगी चकाचक

  1. तलवंडी राणा से ढाणी धान्सू रोड 2. हांसी बरवाला रोड से राजली रोड- 3. राजली से पंघाल रोड 4. खोखा से चानौत रोड 5. मिर्जापुर खोखा खरखड़ी रोड 6. नियाणा से खरकड़ी रोड 7. ईस्टर्न साइड फिरणी खरड़-खरड़ रोड 8. एचबीटी रोड से ढाणी गारन 9. खरड़ से दादा खेड़ा चैनल पाथ 10. धान्सू से सुलखनी रोड 11. लाडवा से सुल्तानपुर रोड 12. मय्यड़ से खरड़ अलीपुर रोड 13. डाबड़ा से कैमरी रोड 14. खेड़ी बर्की से पीर की मजार 15. हिसार रायपुर-शिकारपुर रोड की प्लानिंग है।

Related posts

Haryana मे पेंशन बढ़ोतरी का फर्जी मैसेज वायरल, सूचना जारी कर बताई सच्चाई, पढ़िए

Voice of Panipat

HARYANA सरकार का बुलडोजर एक्शन तोड़ी गई नूंह में 200 झुग्गियां

Voice of Panipat

दूसरे दिन GOLD के साथ हुई भारत की शुरुआत, जानें अब तक देश को कितने MEDALS मिले

Voice of Panipat

Leave a Comment